How to unite various groups of Dalit communities?

Saturday, March 26, 2011

Ashoka The Great - THE GREAT LIBERATOR OF MULNIVASI BAHUJAN



फेसबुक पर एक पोस्ट देखी जो मेरे लिए नई जानकारी लाई. इसे आपके साथ शेयर कर साझा कर रहा हूँ -
THE GREAT LIBERATOR OF MULNIVASI BAHUJAN”- बहुजनप्रतिपालक, महान बौद्ध सम्राट, प्रियदर्शी राजा 'सम्राट अशोक' इनकी जयंती के शुभ अवसर पर सभी मूलनिवासी बहुजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
ईसा पूर्व 308
राजकाल: ईसा पूर्व (273-232)
राज्यविस्तार : हिंदकुश श्रृंखला से लेकर दक्षिण में गोदावरी के दक्षिण तथा मैसूर तक, तथा पूर्व में बंगाल से पश्चिम में अफगानिस्तान तक.
राजधर्म : बौद्ध धर्म
धर्मप्रसार: श्रीलंका, अफगान, पश्चिम एशिया, मिस्र तथा यूनान!
अशोक दुनिया के सबसे महान सम्राट थे. अशोक ने सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में स्वतंत्र, समता न्याय पर आधारित समाजाजिक व्यवस्था निर्माण किया. उनके राज्य में ही भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था. प्रसिद्ध अर्थशास्त्री नोबल पुरस्कार विजेता डॉ. अमर्त्य सेन के मुताबिक सम्राट अशोक के काल में दुनिया की अर्थव्यवस्था में सिर्फ भारत की ही भागीदारी 35% थी, मतलब सम्राट अशोक के काल में भारत जागतिक (ग्लोबल) महाशक्ति था.
आज हमें सम्राट अशोक के महान विरासत से जुड़ जाने की ज़रूरत है जो सभी मूलनिवासी बहुजनों की महान विरासत है. तभी हम अशोक कालीन भारत निर्माण करने में सक्षम हो पाएँगे.

Thursday, March 24, 2011

How to unite various groups of Dalit communities?